Acer Super ZX और ZX Pro: एक साथ दो फ़ोन लांच जिससे कीमत में आई गिराबट देखे पूरी जानकारी

Acer ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में धमाकेदार एंट्री की है और एक साथ दो नए फोन लॉन्च किए हैं – Acer Super ZX और Acer Super ZX Pro। ये दोनों फोन अपनी कीमत और फीचर्स के हिसाब से अलग-अलग यूजर्स को टारगेट करते हैं। Super ZX जहां बजट सेगमेंट में बेहतरीन विकल्प है, वहीं Super ZX Pro मिड-रेंज में प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। दोनों ही फोन में दमदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा और लेटेस्ट प्रोसेसर जैसी खूबियां हैं, जो इन्हें अछा बनाती हैं।

Acer Super ZX और ZX Pro: एक साथ दो फ़ोन लांच जिससे कीमत में आई गिराबट देखे पूरी जानकारी

Acer Super ZX और ZX Pro Overview

फीचरAcer Super ZXAcer Super ZX Pro
लॉन्च डेटअप्रैल 2025 (अपेक्षित)अप्रैल 2025
कीमत₹9,990 (अपेक्षित)₹17,990
डिस्प्ले6.7 इंच, FHD+ LCD, 120Hz6.7 इंच, FHD+ AMOLED, 120Hz, 1080×2400 px
प्रोसेसरजानकारी उपलब्ध नहींMediaTek Dimensity 7400, ऑक्टा-कोर
रैम/स्टोरेज4GB/8GB RAM, 128GB/256GB ROM12GB RAM, 256GB UFS 4.1 स्टोरेज
रियर कैमरा64MP + 2MP + 2MP50MP (Sony IMX882, OIS) + 5MP (Ultra Wide) + 2MP (Macro)
फ्रंट कैमरा13MP50MP
बैटरी5000mAh, 33W फास्ट चार्जिंग5000mAh, 33W फास्ट चार्जिंग
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 (अपेक्षित)Android 15
अन्य फीचर्सड्यूल सिम, 5G, USB-C, फिंगरप्रिंटड्यूल सिम, 5G, USB-C, फिंगरप्रिंट, IR ब्लास्टर, IP64 रेटिंग, स्टीरियो स्पीकर, थर्मल कूलिंग
बॉडीग्लास फ्रंट, प्लास्टिक बैक/फ्रेमग्लास फ्रंट, प्लास्टिक बैक/फ्रेम
ब्राइटनेसजानकारी उपलब्ध नहीं1000 निट्स (Pro)

Acer Super ZX और ZX Pro का डिस्प्ले

Acer Super ZX में 6.78 इंच का FHD LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की ब्राइटनेस है। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर कलर और मूवमेंट काफी स्मूथ और ब्राइट दिखेंगे, चाहे आप गेमिंग करें या वीडियो देखें। दूसरी तरफ, Acer Super ZX Pro में 6.67  इंच का FHD AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। AMOLED स्क्रीन की वजह से कलर्स और भी ज्यादा शार्प और डीप दिखते हैं, जिससे वीडियो देखने या फोटो एडिटिंग का मजा दोगुना हो जाता है।

Acer Super ZX और ZX Pro की बैटरी

दोनों फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Super ZX में 33W चार्जिंग से 30 मिनट में 50% तक बैटरी चार्ज हो जाती है। Super ZX Pro में भी यही बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे आपको बार-बार चार्जर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दोनों ही फोन में बैटरी बैकअप काफी अच्छा है, चाहे आप गेमिंग करें, वीडियो देखें या कॉलिंग करें।

Acer Super ZX और ZX Pro का कैमरा

Acer Super ZX में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है – 64MP का मेन कैमरा (Sony LYTIA सेंसर), 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा। फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा है। Super ZX Pro में कैमरा क्वालिटी और भी बेहतर है।  इसमें 50MP का मेन कैमरा (Sony IMX882 सेंसर, OIS के साथ), 5MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा है। फ्रंट में 50MP का AI बेस्ड कैमरा है, जिससे फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग और शानदार सेल्फी ली जा सकती हैं। कैमरा फीचर्स में HDR, पैनोरमा, नाइट मोड और ब्यूटी मोड जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं।

Acer Super ZX और ZX Pro की RAM और ROM

Acer Super ZX में 4GB से 8GB तक RAM और 128GB से 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, Super ZX Pro में 8GB से 12GB तक RAM (वर्चुअल RAM के साथ) और 128GB से 512GB तक स्टोरेज मिलता है। दोनों फोन में UFS स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे डेटा ट्रांसफर और ऐप ओपनिंग स्पीड बहुत तेज रहती है। Super ZX Pro में UFS 4.1 स्टोरेज है, जो और भी फास्ट है।

Acer Super ZX और ZX Pro Price 

Acer Super ZX की शुरुआती कीमत ₹9,990 रखी गई है (4GB RAM   64GB स्टोरेज वेरिएंट)। इसके अलावा 8GB RAM   256GB स्टोरेज तक के वेरिएंट भी लाई हैं। Acer Super ZX Pro की शुरुआती कीमत ₹17,990 है (6GB RAM   128GB स्टोरेज वेरिएंट) और इसमें 12GB RAM   512GB स्टोरेज तक के ऑप्शन  मिलते हैं। दोनों फोन 25 अप्रैल से Amazon पर बिक्री के लिए  जाएगी। Super ZX को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन रंगों में और Super ZX Pro को ब्लैक, पर्पल और लाइट ब्लू रंगों में खरीदा जा सकता है।

Related article

एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन कैमरा और शानदार बैटरी लाइफ के साथ आता है Read more.

Honor Power:लांच हुई अब तक की बेस्ट फ़ोन देखे पूरी जानकारी Read more.

Samsung Galaxy XCover 7 Pro: इतने बेहतरीन फीचर्स इतने कम दाम में देखे पूरी जानकारी Read More.

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Comment